जनरल-जी को लेकर किरण रिजिजू का बड़ा बयान, अभिजीत दीपके को लेकर भी कही ये बात

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
जनरल-जी को लेकर किरण रिजिजू का बड़ा बयान, अभिजीत दीपके को लेकर भी कही ये बात

AMN. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने जनरल-जी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि जनरल जी हमारे अपने बच्चे हैं और उनसे लगातार संवाद जरूरी है. रिजिजू ने जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि हजारों लोगों के प्रदर्शन के बावजूद एक भी गोली नहीं चली और कोई भी प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस के जमाने में ऐसा आंदोलन होता तो हजारों लोगों की जान जा सकती थी.

इस दौरान मोदी सरकार के मंत्री ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर सवाल उठाते हुए कहा कि दीपके आप कार्यकर्ता हैं. छात्र नेता कैसे बने? इंटरव्यू में रिजिजू ने संसद में पीएम और कांग्रेस के हंगामे पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी सदन के अंदर व्यवहार करते हैं, क्या वह विपक्ष के नेता जैसे लगते हैं? मेरा उनसे कोई निजी मसला नहीं है. उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए काम करना चाहिए और उसी के अनुरूप सदन में बोलना चाहिए.

अमित शाह के बयान पर विपक्ष की मांग को लेकर कही ये बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की विपक्ष की मांग पर रिजिजू ने कांग्रेस पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया और कहा कि जब सरकार संसद में हर सवाल का जवाब देने और परिस्थितियों की पूरी जानकारी देने को तैयार है तो कांग्रेस सच्चाई का सामना करने की स्थिति में नहीं है. कांग्रेस डरी हुई है, इसलिए चर्चा से भागने का बहाना बनाया.

PC:news18
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)किरेन रिजिजू(टी)जेन-जेड(टी)अभिजीत दीपके(टी)हिंदी समाचार


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version