AMN. मौसम विभाग ने आज राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत मौसमी सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. इसके चलते आज प्रदेश के 25 जिलों में भारी बारिश की संभावना है.
प्रदेश में 2 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. आज कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के कई हिस्सों में अच्छी बारिश का अलर्ट है. वहीं, मौसम विभाग की ओर से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे निम्न दबाव क्षेत्र और अन्य मौसम प्रणालियों के प्रभाव के कारण देश के कई राज्यों में मध्यम से भारी और कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. कई राज्यों में आंधी, बिजली गिर सकती है और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है
उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट है. उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने गुजरात और कोंकण क्षेत्र के साथ-साथ मध्य महाराष्ट्र में भी कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान(टी)भारी बारिश की चेतावनी(टी)राजस्थान(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


