AMN. अब मौसम विभाग की ओर से 24 जून तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए तूफान, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. आज ही देश के कई राज्यों में बदलाव होना शुरू हो गया है. राजस्थान में कल गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 और 22 जून को यहां मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा. उत्तराखंड में कल तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि हिमाचल प्रदेश में 20 से 22 जून के बीच तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग ने 23 से 24 जून तक जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है. इससे तापमान में गिरावट आएगी। मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 24 जून तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना है. कल से 22 जून तक तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है. बिहार और झारखंड में 24 जून तक मानसून की गतिविधियां सक्रिय रहने की संभावना है. इसके कारण कई जगहों पर लगातार बारिश हो सकती है.
अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 24 जून तक पूर्वी भारत के अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. ओडिशा में 21 से 24 जून तक बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में लोगों को मानसूनी बारिश के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान(टी)भारी बारिश(टी)मौसम पूर्वानुमान(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


