पश्चिम बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण, नए सीएम की रेस में ये पांच दिग्गज

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
पश्चिम बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण, नए सीएम की रेस में ये पांच दिग्गज
पश्चिम बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण, नए सीएम की रेस में ये पांच दिग्गज

AMN. पश्चिम बंगाल में बड़ी जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी यहां सरकार बनाने जा रही है. पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने 206 सीटों पर बंपर जीत दर्ज की है. पश्चिम बंगाल का नया मुख्यमंत्री कौन होगा इसका खुलासा भारतीय जनता पार्टी की ओर से अभी तक नहीं किया गया है. हालांकि जानकारी सामने आई है कि पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण 9 मई को होगा. बंगाल के इतिहास में पहली बार बीजेपी की सरकार बनेगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बताया कि नई सरकार का शपथ ग्रहण 9 मई को होगा. इस दिन रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती है. बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को हराने वाले बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी नवनिर्वाचित विधायकों के साथ आज शाम दिल्ली पहुंचेंगे. जहां वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे.

शुभेंदु अधिकारी इस रेस में सबसे आगे हैं

पश्चिम बंगाल में नए सीएम के लिए बीजेपी की ओर से पांच नाम सामने आ रहे हैं. सुभेंदु अधिकारी, शमिक भट्टाचार्य, उत्पल ब्रह्मचारराव और स्वपन दासगुप्ता के नाम शामिल हैं. इसके अलावा दिलीप घोष के नाम पर भी चर्चा हो रही है. इस रेस में शुभेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है. इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि कोई बंगाली ही बंगाल का सीएम बनेगा. उन्होंने कहा था कि मैं जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अगला सीएम बंगाल में पैदा होगा और उसने यहीं शिक्षा प्राप्त की होगी. अब ये तो वक्त ही बताएगा कि बंगाल का नया सीएम कौन होगा.

PC:livehindustan


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *