भारतीय राजनीति के पटल पर एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 206 सीटों के प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा पहली बार सत्ता के शिखर पर पहुँचने जा रही है, वहीं असम में भी उसने जीत की ‘हैट्रिक’ लगाकर अपना दबदबा साबित कर दिया है। इस सियासी हलचल के बीच राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक बेबाक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, “कांग्रेस और अन्य दलों के जो लोग टीएमसी की हार पर खुश हो रहे हैं, उन्हें यह समझना होगा कि असम और बंगाल के जनादेश की यह चोरी भारतीय लोकतंत्र को मिटाने के भाजपाई मिशन का एक बड़ा हिस्सा है।”
राहुल गांधी ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, “अब छोटी और संकीर्ण राजनीति को किनारे रखने का समय है। यह लड़ाई किसी एक पार्टी की नहीं, बल्कि सीधे तौर पर भारत के भविष्य की है।”
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


