AMN. भारतीय जनता पार्टी ने केरल विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. पीएम नरेंद्र मोदी ने आज केरल का दौरा किया. यहां उन्होंने तिरुवनंतपुरम में 3 ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ और एक पैसेंजर ट्रेन समेत कुल चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर बड़ा तोहफा दिया है। साथ ही पीएम मोदी ने पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च किया और कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.
केरल विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केरल के विकास के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों को बढ़ावा मिला है और आज केरल में रेल कनेक्टिविटी मजबूत हुई है. इस दौरान केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी मौजूद रहे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन नई अमृत भारत ट्रेनों, नागरकोइल-मंगलुरु, तिरुवनंतपुरम-तांबरम, तिरुवनंतपुरम-चार्लापल्ली को हरी झंडी दिखाई। वहीं, त्रिशूर और गुरुवयूर के बीच एक नई पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर लोगों को तोहफा दिया गया है. पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च कर एक लाख लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि लोन दिया गया।
पीसी: मनीकंट्रोल
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


