AMN. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य पूर्व में छिड़े युद्ध पर चिंता जताई है. अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले से ईरान हिल गया है. हालांकि, ईरान की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है. इस युद्ध के बाद पश्चिमी एशिया में संकट के बादल मंडरा रहे हैं.
पीएम मोदी ने इसे लेकर भारत का रुख साफ कर दिया है. इस संबंध में पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में संकट गहरी चिंता का विषय है. दुनिया में तनाव है. भारत शांति और स्थिरता का पक्षधर है और भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत सभी देशों के साथ मिलकर काम करेगा. भारत बातचीत और कूटनीति से समाधान का पक्षधर है.
पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति हमारे लिए गंभीर चिंता का विषय है. भारत सभी विवादों को बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाने का समर्थन करता है।’ आपको बता दें कि पीएम मोदी ने आज सुबह-सुबह इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से भी बात की. इस युद्ध में अब तक ईरान में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है.
पीसी: संघीय
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


