राजस्थान: बीजेपी अब बना रही है ये रणनीति, सीएम भजनलाल करने जा रहे ये काम

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
राजस्थान: बीजेपी अब बना रही है ये रणनीति, सीएम भजनलाल करने जा रहे ये काम
राजस्थान: बीजेपी अब बना रही है ये रणनीति, सीएम भजनलाल करने जा रहे ये काम

जयपुर. राजस्थान में आगामी पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक रणनीतियां बननी शुरू हो गई हैं. राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी ने भी चुनावी तैयारियों की कमान संभाल ली है. इन चुनावों को लेकर अब मुख्यमंत्री आवास पर संगठन और सरकार के समन्वय से माइक्रो मैनेजमेंट की विस्तृत रणनीति तैयार की जाएगी.

इसके तहत बूथ स्तर तक फोकस किया जाएगा। खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री भजनलाल आज और 18 फरवरी को प्रदेश बीजेपी कार्यकर्ताओं से वन टू वन संवाद करने वाले हैं. इन संवाद कार्यक्रमों में सीएम भजनलाल कार्यकर्ताओं से राज्य की बजट घोषणाओं और उनके जमीनी क्रियान्वयन पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे.

बजट के बिंदुवार प्रावधानों और उन्हें जनता तक पहुंचाने पर रणनीति बनाई जाएगी. इसके तहत आज सीएम भजनलाल का बीकानेर और जोधपुर संभाग के प्रमुख कार्यकर्ताओं से संवाद करने का कार्यक्रम है. इस दौरान पंचायत और नगर निकायों के वार्डवार समीकरण, सामाजिक संरचना, पिछले चुनावों के आकलन और स्थानीय मुद्दों के आधार पर अलग-अलग योजनाएं तैयार किये जाने की संभावना है.

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *