राजेंद्र राठौड़ की ये रणनीति बनी ममता बनर्जी की हार का कारण, सुवेंदु अधिकारी ने जताया आभार

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजेंद्र राठौड़ की ये रणनीति बनी ममता बनर्जी की हार का कारण, सुवेंदु अधिकारी ने जताया आभार
राजेंद्र राठौड़ की ये रणनीति बनी ममता बनर्जी की हार का कारण, सुवेंदु अधिकारी ने जताया आभार

AMN. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार सत्ताधारी पार्टी टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. यहां तक ​​कि पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को भी हार का सामना करना पड़ा है. पश्चिम बंगाल की सबसे हाई-प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनजी को बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने 15 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया.

सुवेंदु अधिकारी ने इस सीट पर अपनी जीत का श्रेय राजस्थान बीजेपी के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ को दिया है. इस जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी ने राजेंद्र राठौड़ का आभार व्यक्त किया. बीजेपी ने यहां ग्राउंड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी राजस्थान के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को सौंपी थी. इसके बाद उन्होंने करीब दो महीने तक भवानीपुर में कैंप कर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया और स्थानीय समीकरणों को समझते हुए रणनीति तैयार की. उन्होंने खास तौर पर मारवाड़ी वोट बैंक पर फोकस किया, जो इस सीट पर निर्णायक भूमिका निभाता है. राजेंद्र राठौड़ ने विभिन्न समुदायों के बीच समन्वय बनाकर बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाया. इसी वजह से यहां बीजेपी को व्यापक समर्थन मिला और जीत का अंतर भी बड़ा रहा.

सुवेंदु अधिकारी ने राजेंद्र राठौड़ समेत राजस्थान के नेताओं का समर्थन जताया

जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि वह राजेंद्र राठौड़ समेत राजस्थान के उन नेताओं का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने चुनाव के दौरान जमीन पर काम किया. सुवेंदु अधिकारी के बयान के बाद एक तरह से बीजेपी के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ का कद बढ़ गया है. विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 206 सीटें जीतकर दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत हासिल किया.

पीसी:एमएसएन
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *