AMN. राजस्थान के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को ममता बनर्जी पर जीत के लिए बधाई दी है. बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक वोटों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, इसके लिए उन्हें हार्दिक बधाई और सभी कार्यकर्ताओं एवं देवतुल्य जनता का आभार एवं धन्यवाद।
यह जीत जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और लोकतंत्र की ताकत का प्रतीक है। हमारी कामना है कि आपके नेतृत्व में विकास एवं जनसेवा के नये आयाम स्थापित हों। भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने अपनी जीत के लिए राजेंद्र राठौड़ समेत बीजेपी नेताओं का आभार व्यक्त किया है.
पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)राजेंद्र राठौड़(टी)प्रमुख बयान(टी)सुवेंदु अधिकारी(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


