राम मंदिर: चढ़ावा चोरी मामले में डॉ. अनिल, गोपाल राव, चंपतराय राय से पूछताछ, हो सकती है बुलडोजर कार्रवाई

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राम मंदिर: चढ़ावा चोरी मामले में डॉ. अनिल, गोपाल राव, चंपतराय राय से पूछताछ, हो सकती है बुलडोजर कार्रवाई
राम मंदिर: चढ़ावा चोरी मामले में डॉ. अनिल, गोपाल राव, चंपतराय राय से पूछताछ, हो सकती है बुलडोजर कार्रवाई

AMN. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम के तीनों सदस्य गुरुवार को अयोध्या पहुंचे और जांच शुरू की. पहले ट्रस्टी डॉ. अनिल कुमार मिश्र से एक घंटे तक पूछताछ के बाद व्यवस्थापक गोपाल राव को बुलाया गया. दान में मिले आभूषण और जमीन खरीद से संबंधित जानकारी लेने के बाद उनके बयान का ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के बयान से मिलान किया गया। आज कुछ दानदाताओं और जमीन खरीद से जुड़े लोगों को बुलाया गया है.

पुलिस ने कस्टडी रिमांड लिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने कोर्ट से आरोपी अविनाश शुक्ला की कस्टडी रिमांड भी ले ली है, शुक्रवार को उससे गहन पूछताछ की जाएगी. उन्हें प्रतापगढ़ स्थित उनके पैतृक गांव भी ले जाया जाएगा. पुलिस टीम ने परिसर में पहुंचकर नकदी गिन रहे एक दर्जन कर्मचारियों से भी पूछताछ की।

गोपाल राव को कमरे के बाहर बैठाये रखा

इस बीच व्यवस्थापक गोपाल राव को कक्ष के बाहर बैठाया गया। बाद में उन्हें भी बुलाया गया और आभूषण व जमीन खरीद के संबंध में जानकारी ली गयी. करीब दो घंटे बाद परिसर से सटे तीर्थ क्षेत्र भवन में रहने वाले महासचिव चंपत राय को बुलाया गया। उनसे जमीन और आभूषण के बारे में भी जानकारी ली गयी. जमीन रजिस्ट्री से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों पर महासचिव का हस्ताक्षर होता है. हाल ही में आप सांसद संजय सिंह ने एसआईटी को कुछ दस्तावेज सौंपकर कई गुना अधिक कीमत पर जमीन खरीदने का आरोप लगाया था.

pc-kailash-yatra.org


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *