AMN. महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 9 बागी सांसदों में से 6 सांसद किस पार्टी में शामिल होंगे? ये अभी तय नहीं हुआ है. इन सांसदों के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना में शामिल होने की अटकलें हैं। अब इन सांसदों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है.
खबर ये है कि उद्धव गुट के सांसदों की पसंद शिवसेना नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी है. अब मामले से वाकिफ सूत्रों ने इस संबंध में जानकारी दी है. सूत्रों ने बताया कि उद्धव के बागी सांसद शिंदे की शिवसेना के मुकाबले बीजेपी को तरजीह दे रहे हैं।
खबरों के मुताबिक इन सांसदों ने एक शर्त भी रखी है. ये सांसद शिवसेना में शामिल होने के बाद भी अगले चुनाव में बीजेपी से टिकट का आश्वासन मांग रहे हैं. इस स्थिति से महाराष्ट्र की राजनीति में पहले से मौजूद अनिश्चितताएं और बढ़ गई हैं. उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत करने वाले 6 सांसदों के नाम संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख, संजय जाधव, भाऊसाहेब वाकचोरे, नागेश पाटिल-अष्टीकर और ओमप्रकाश राजे निंबालकर बताए जा रहे हैं.
पीसी: जनसत्ता
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


