Gujarat
oi-Smita Mugdha
Published: Tuesday, January 20, 2026, 20:11 [IST]
Gujarat Metro Update: सूरत मेट्रो रेल परियोजना अपने अंतिम चरण की ओर तेजी से बढ़ रही है। शहरवासियों को वर्ष 2026 के अंत तक मेट्रो की सौगात मिलने की पूरी उम्मीद है। हाल ही में, इस परियोजना ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। तापी नदी पर अठवालाइन्स और अडाजण को जोड़ने वाले स्पैन (पुल) का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह पुल ‘मेट्रो टेक्सटाइल कॉरिडोर’ का अहम हिस्सा है। मेट्रो प्रोजेक्ट पूरा होते ही सूरत के पश्चिमी और मध्य हिस्सों की कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी।
इस उपलब्धि के साथ सूरत मेट्रो अब अपने प्रायोरिटी कॉरिडोर पर भी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। शहर के मेट्रो प्रोजेक्ट का काम तेज रफ्तार से चल रहा है और तय समय पर पूरा होने की उम्मीद है। सूरत गुजरात का प्रमुख व्यापारिक शहर है और यहां देश भर से कारोबारी बिजनेस के सिलसिले में आते हैं।
Gujarat Metro Update: सूरत मेट्रो का 96 फीसदी काम पूरा
अधिकारियों के मुताबिक, मजूरा गेट से ड्रीम सिटी के बीच लगभग 96 प्रतिशत सिविल कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा, अलथाण मेट्रो स्टेशन लगभग तैयार है, जहां फिलहाल फिनिशिंग वर्क, लिफ्ट और एस्केलेटर लगाने का काम चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, यह सेक्शन सूरत में मेट्रो संचालन की रीढ़ साबित होगा।
Surat Metro के अंडरग्राउंड लेवल का काम भी जारी
मेट्रो प्रशासन ने बताया कि अंडरग्राउंड सेक्शन पर भी तेजी से काम हुआ है। अगस्त 2025 में टनल बोरिंग मशीन (TBM) ‘अमृत’ ने चौक बाजार स्टेशन पर सफल ब्रेकथ्रू किया था। वहीं दूसरी टीबीएम ‘दिया’ का ब्रेकथ्रू दिसंबर 2025 तक लगभग पूरा हो गया है। इससे अंडरग्राउंड नेटवर्क को लेकर बड़ी राहत मिली है। हालांकि, निर्माण कार्य के चलते यात्रियों को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मेट्रो निर्माण के कारण मजूरा गेट क्रॉसरोड्स के पास सर्विस रोड को 31 जनवरी 2026 तक पूरी तरह बंद रखा गया है। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।
Surat Metro News: कब तक दौड़ेगी सूरत मेट्रो?
परियोजना की समयसीमा के अनुसार, पहले चरण में ड्रीम सिटी से अलथाण के बीच मेट्रो दिसंबर 2026 या शुरुआती 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है। पूरे फेज-1 (40.35 किमी) के दोनों कॉरिडोर सार्थणा से ड्रीम सिटी और भेसाण से सरोली को दिसंबर 2027 तक पूरी तरह संचालित करने का लक्ष्य दिया गया है।
‘हर हिन्दू करे 4 बच्चे पैदा’, बागेश्वर धाम वाले Dhirendra Shastri का नया फार्मूला, जाति-धर्म पर भी कही बड़ी बात
BMC Election: अबू आज़मी के गढ़ में ओवैसी ने किया ‘साइकिल’ को पंचर, अखिलेश यादव के लिए क्यों है खतरे की घंटी?
Border 2 Advance Booking: सनी देओल की फिल्म ने रिलीज से पहले मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में की इतनी कमाई
Akshay Kumar Controversy: फिल्म सेट पर शुरू हुआ था 13 साल बड़ी एक्ट्रेस संग अफेयर, टिफिन लेकर मिलने आती थीं!
Unnao Case: ‘दरिंदे ने इज्जत लूटी-उसे फांसी हो, आज मेरे पिता को…’, Kuldeep Sengar की जमानत खारिज पर पीड़िता
Love and War: भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने अफवाहों को किया खारिज
Nitin Nabin: ‘पसंद अलग लेकिन सोच एक’, नितिन नबीन के बारे में पत्नी ने खोले खूबसूरत राज, जानें क्या कहा?
Republic Day Chief Guest: जब गणतंत्र दिवस पर पाकिस्तानी नेता बना चीफ गेस्ट, किस भारतीय PM ने भेजा था न्योता?
Greenland Crisis: ‘फायर ब्रिगेड आएगी इसलिए पहले ही घर जला लें’, फ्रांस के राष्ट्रपति ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
Delhi News: अब एक कॉल में हर मदद! दिल्ली में पुलिस-एंबुलेंस-फायर के लिए 112, रेखा गुप्ता सरकार का नया प्लान
India US: ‘अमेरिकी पैसा भारत में AI पर क्यों खर्च हो रहा?’ व्हाइट हाउस एडवाइजर पीटर नवारो ने क्यों कहा ऐसा?
नंबर-1 की कुर्सी गई तो विराट ने खोया आपा? बीच मैदान पर डेरिल मिचेल से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल
नितिन नबीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, आज होगा ऐलान, BJP के नए चीफ के ‘सुपर 30’ टीम में कौन-कौन?
IND vs NZ: अर्शदीप सिंह का पारा हुआ हाई! सरेआम गाली देने वाले फैन को सिखाया सबक, वीडियो वायरल
Delhi Pollution: दमघोंटू हुई दिल्ली! 2 साल का सबसे खराब AQI दर्ज,GRAP-4 के बाद भी हवा कैसे बनी इतनी जहरीली
English summary
Gujarat Metro Update Surat Metro reaches new milestone bridge over Tapi River completed hindi
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


