जयपुर. तमिलनाडु, केरल और असम समेत पांच राज्यों में जल्द ही विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाला है। चुनाव आयोग की ओर से तारीख का ऐलान भी कर दिया गया है. इन चुनावों के लिए प्रमुख पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं.
इन चुनावों के लिए कांग्रेस ने राजस्थान के तीन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है. कांग्रेस आलाकमान ने एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट और भंवर जितेंद्र सिंह के साथ-साथ राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को नई जिम्मेदारी दी है.
कांग्रेस ने भंवर जितेंद्र को असम का प्रभारी नियुक्त किया है. वहीं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को केरल के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को केरल की टिकट स्क्रीनिंग कमेटी में जगह दी गई है. चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस ने कड़ी मेहनत शुरू कर दी है.
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


