AMN. चुनाव आयोग ने राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में SIR की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव आयोग ने राजस्थान, पुडुचेरी, गोवा, लक्षद्वीप और पश्चिम बंगाल में समय सीमा बढ़ा दी है। आयोग ने देश के इन राज्यों में एसआईआर में आपत्तियां दर्ज कराने की आखिरी तारीख 19 जनवरी तय की है। इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
चुनाव आयोग ने इस संबंध में इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है. हालाँकि, चुनाव आयोग द्वारा दी गई समय सीमा केवल दावे और आपत्तियाँ दाखिल करने की अवधि पर लागू होगी। इसके तहत, इन राज्यों में मतदाताओं को अब अपना विवरण जांचने, आवश्यक घोषणाओं के साथ फॉर्म 6 भरकर अपना नाम जुड़वाने या आपत्तियां उठाने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।
PC:sabrangindia
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


