भारत के युवाओं के सपनों के लिए मोदी सरकार से बड़ा कोई खतरा नहीं: राहुल गांधी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
भारत के युवाओं के सपनों के लिए मोदी सरकार से बड़ा कोई खतरा नहीं: राहुल गांधी
भारत के युवाओं के सपनों के लिए मोदी सरकार से बड़ा कोई खतरा नहीं: राहुल गांधी

AMN. NEET 2026 पेपर लीक की खबर पर अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.

इस संबंध में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स के जरिए कहा कि उन्होंने NEET 2026 पेपर लीक की खबर सुनी. परीक्षा नहीं – NEET अब एक नीलामी है। परीक्षा से 42 घंटे पहले व्हाट्सएप पर कई प्रश्न बेचे जा रहे थे।

राहुल गांधी ने कहा कि पूरे साल 22 लाख से ज्यादा बच्चे रात-रात भर आंखें जलाकर पढ़ते रहे और एक ही रात में उनका भविष्य सरेआम बाजार में नीलाम हो गया. यह पहली बार नहीं है। 10 साल में 89 पेपर लीक – 48 बार दोबारा परीक्षा। हर बार वही वादे, और फिर वही खामोशी। मोदी जी, जब आप अपनी हर विफलता का बिल जनता पर डालते हैं तो गरीब बच्चों का भविष्य भी उसी बिल में आता है।

राहुल गांधी ने कहा कि 22 लाख बच्चों का भरोसा टूटा है और हिंदुस्तान के युवाओं के सपनों के लिए मोदी सरकार से बड़ा कोई खतरा नहीं है. मैं भारत के युवाओं के साथ हूं. यह बहुत कठिन समय है – मैं जानता हूं। लेकिन ये व्यवस्था ऐसी नहीं रहेगी. हम सब मिलकर इसे बदल देंगे.

इससे पहले पीएम मोदी की अपील पर तंज कसा गया था

इससे पहले राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी की देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करने और कोरोना काल में उपाय अपनाने की अपील पर तंज कसा था. उन्होंने कहा कि ये उपदेश नहीं- विफलता के प्रमाण हैं। 12 साल में देश इस स्थिति में पहुंच गया है कि जनता को बताना पड़ रहा है.

पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *