AMN. आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। अगर आपका बच्चा पांच साल से ज्यादा का है और उसका आधार कार्ड वैध है तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। UIDAI ने अब बच्चों के आधार को लेकर एक अहम चेतावनी जारी की है.
यूआईडीएआई के मुताबिक, अगर माता-पिता अपने बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक्स को समय पर अपडेट नहीं करते हैं, तो बच्चे का आधार निष्क्रिय किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो आपको अपने बच्चे के स्कूल एडमिशन, सरकारी योजनाओं का लाभ और कई अन्य जरूरी सेवाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
आपको बता दें कि UIDAI द्वारा पांच साल और फिर 15 साल की उम्र में बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य कर दिया गया है. जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, उसका बायोमेट्रिक डेटा बदलता है। इसी वजह से UIDAI ने इसे अनिवार्य कर दिया है. अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो तुरंत करा लें.
पीसी: मनीकंट्रोल
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


