जयपुर. राजस्थान राज्य बीज निगम के पूर्व गैर सरकारी निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई के बाद कैबिनेट कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं. कांग्रेस नेताओं ने किरोड़ी लाल के इस्तीफे की मांग की है.
इस बीच किरोड़ी लाल मीना के सगे भाई जगमोहन मीना ने दौसा जिले में मीडियाकर्मियों के सामने चौंकाने वाला बयान दिया है. खबरों के मुताबिक, बीजेपी नेता जगमोहन मीना ने दावा किया कि राजस्थान के नकली खाद और बीज माफिया अब किरोड़ी लाल मीना की जान के पीछे पड़े हैं और वे कभी भी उनकी हत्या की साजिश को भी अंजाम दे सकते हैं.
अपने भाई की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की. जगमोहन मीना ने इस दौरान कहा कि वर्तमान समय में विभाग द्वारा लिए जा रहे सख्त प्रशासनिक निर्णयों के कारण अरबों रुपए का काला साम्राज्य चलाने वाले बिचौलियों को भारी नुकसान हो रहा है.
PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


