वीजा का ‘खेला’: ईरान ने बदला अपना ट्रेनिंग बेस
विश्व कप के आगाज से पहले ही ईरानी प्रतिनिधिमंडल के अमेरिका प्रवेश को लेकर छिड़े विवाद ने खेल जगत में खलबली मचा दी है। हालांकि खिलाड़ियों को तो यात्रा की हरी झंडी मिल गई, लेकिन कोचिंग स्टाफ, विश्लेषकों और कई अहम अधिकारियों को वीजा देने से इनकार कर दिया गया। ईरानी फुटबॉल महासंघ और दूतावास ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे सरासर ‘राजनीतिक भेदभाव’ करार दिया है।
तनाव इतना बढ़ गया कि ईरानी टीम ने अमेरिका में अभ्यास करने की अपनी योजना को सिरे से बदल दिया। कूटनीतिक कड़वाहट और वीजा अड़चनों के कारण टीम ने अब मेक्सिको के तिजुआना में अपना नया ठिकाना बनाया है। अब ईरानी जांबाज केवल मैच खेलने के लिए अमेरिकी सरजमीं पर कदम रखेंगे और मुकाबला खत्म होते ही तुरंत वहां से विदा हो जाएंगे।
मैदान से बाहर की जंग: प्रशंसकों के टिकटों पर संकट
मैदान के भीतर की चुनौती के बीच ईरानी समर्थकों के लिए भी बुरी खबर सामने आई है। टूर्नामेंट शुरू होने की दहलीज पर ईरानी फुटबॉल महासंघ ने सनसनीखेज दावा किया कि फीफा ने ईरानी फैंस के लिए निर्धारित टिकटों का कोटा रोक दिया है। जहां फीफा ने इस पाबंदी के पीछे ईरान पर लगे ‘वित्तीय प्रतिबंधों’ की दलील दी है, वहीं ईरानी अधिकारियों ने इसे भेदभावपूर्ण और पक्षपाती रवैया बताया है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


