AMN. गर्मी के मौसम में लोगों को त्वचा संबंधी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में उपयोगी है।
तेज धूप के कारण लोगों को त्वचा में टैनिंग, चेहरे का काला पड़ना, त्वचा का बेजान होना और त्वचा की प्राकृतिक चमक खत्म होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और टमाटर के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा को साफ करने, ताजगी और चमक बढ़ाने में उपयोगी है।
इसे बनाने के लिए एक कटोरी में एक से दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी डालें, इसमें ताजा टमाटर का रस मिलाएं और एक स्मूथ पेस्ट बना लें. अब इसे चेहरे और गर्दन पर धीरे-धीरे लगाएं। करीब 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। इसके बाद हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे आपके चेहरे पर गजब का निखार आएगा.
PC:tv9hindi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)ब्यूटी टिप्स(टी)फेस पैक(टी)मुल्तानी मिट्टी(टी)टमाटर(टी)चेहरे की सुंदरता
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


