AMN. अब एमपॉक्स वायरस के बिल्कुल नए स्ट्रेन ने दुनिया के देशों की टेंशन बढ़ा दी है। इस नए स्ट्रेन की पुष्टि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी की है.
WHO ने इस मामले में स्वास्थ्य विशेषज्ञों को सतर्क कर दिया है. बताया जा रहा है कि यह कोई आम वायरस नहीं, बल्कि दो पुराने वायरस के जेनेटिक मटेरियल को मिलाकर बना ‘रीकॉम्बिनेंट’ वायरस है। भारत और ब्रिटेन में इस नए वायरस के मामले सामने आए हैं। भारत में पाया गया मरीज़ अरब प्रायद्वीप के एक देश की यात्रा पर गया था।
हालांकि, दोनों मरीजों में बीमारी गंभीर नहीं थी। एमपीओएक्स के लक्षण एक जैसे नहीं दिखते। इस वायरस से संक्रमित होने पर दाने निकल भी सकते हैं और नहीं भी। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से नए स्ट्रेन के मामलों की कम संख्या के कारण किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी, लेकिन सतर्कता बनाए रखना बहुत जरूरी है।
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


