AMN. गर्मी के मौसम में जूस पीना हर किसी को पसंद होता है. ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. आज हम आपको एक ऐसे जूस के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। यह बेल का जूस है, जिसकी तासीर ठंडी होती है और इसीलिए गर्मी के मौसम में इस पेय का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
यह जूस आंत के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका सेवन लोग पेट संबंधी समस्याओं जैसे सूजन, कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए करते हैं।
इम्यूनिटी बूस्ट करने यानी कमजोर इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए लोग बेल का जूस पीते हैं। शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर बेल का जूस पीने की भी सलाह दी जाती है। आपको आज से ही इसका सेवन शुरू कर देना चाहिए.
पीसी: स्वास्थ्यवर्धक
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


