AMN. आज देशभर में होली दहन किया जाएगा. इसके बाद कल देश के कई शहरों में धुलंडी मनाई जाएगी. धुलंडी पर रंग और गुलाल से होली खेलना हर किसी को पसंद होता है. हालांकि, इनके कारण लोगों को त्वचा संबंधी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
होली के रंगों के कारण खुजली, जलन, पिंपल्स और टैनिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि रंग खेलने से पहले त्वचा पर सुरक्षा कवच बना लिया जाए ताकि आपकी त्वचा सुरक्षित और चमकदार बनी रहे। इसके लिए आप नारियल तेल या बादाम तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपको होली खेलने से पहले चेहरे, हाथ, गर्दन और पैरों पर नारियल तेल या बादाम के तेल की हल्की मालिश करनी है। ये तेल त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बनाते हैं ताकि रंग सीधे त्वचा में प्रवेश न कर सकें। इससे त्वचा पर रंगों का असर नहीं होगा।
पीसी: फ्रीपिक
(टैग्सटूट्रांसलेट)होली 2026(टी)सुरक्षात्मक परत(टी)त्वचा। मसाज(टी)हिन्दी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


