सर्दियों का मौसम अपने साथ ठंडक तो लाता ही है, साथ ही स्किन और बालों की कई समस्याएं भी पैदा कर देता है। इस सीजन में ड्राई और बेजान स्किन के साथ-साथ बालों का झड़ना किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं होता। ठंड में नमी की कमी के कारण बाल रूखे होने लगते हैं और डैंड्रफ की दिक्कत भी तेजी से बढ़ने लगती है, जिससे अमूमन हर कोई परेशान रहता है। यदि आप भी डैंड्रफ, स्कैल्प के रूखेपन और सिर की खुजली से तंग आ चुके हैं, तो यह लेख सिर्फ आपके लिए ही है।
अक्सर लोग बाजार के महंगे एंटी-हेयर फॉल शैंपू और सीरम पर अंधाधुंध पैसा खर्च करते हैं, लेकिन अब आप घर पर ही रहकर प्राकृतिक रूप से हेयर केयर के दो सबसे असरदार इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करके अपने बालों की बेहतरीन ग्रोथ पा सकते हैं। आइए, आपको बताते हैं इन दो चमत्कारी इंग्रीडिएंट्स के बारे में।
सर्दियों में बालों के लिए रोजमेरी वॉटर और आर्गन ऑयल
खास बात यह है कि रोजमेरी वॉटर और आर्गन ऑयल दोनों ही बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। रोजमेरी में मौजूद गुण बालों की जड़ों को फिर से एक्टिव करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे बनाएं और इस्तेमाल करें आर्गन ऑयल और रोजमेरी वॉटर।
रोजमेरी वॉटर कैसे बनाएं और लगाएं?
– सबसे पहले आप एक बर्तन में एक गिलास पानी लें।
– अब इसमें रोजमेरी की पत्तियां डालकर इसे 15 से 20 मिनट तक धीमी आंच पर अच्छी तरह उबालें।
– जब पानी का रंग हल्का हरा हो जाए और यह थोड़ा कम बचे, तो इसे ठंडा करके एक स्प्रे बोतल में भर लें।
– इसके बाद आप इसे अपने स्कैल्प और बालों पर आसानी से स्प्रे कर सकते हैं। इसे हफ्ते में दो से तीन बार रात में सोने से पहले लगाएं।
– अगले दिन सुबह अपने बालों को साफ पानी और एक माइल्ड शैंपू के साथ धो लें।
आर्गन ऑयल का सही इस्तेमाल कैसे करें?
रोजमेरी वॉटर बालों में पूरी तरह सूख जाने के बाद, अपनी हथेली पर आर्गन ऑयल की तीन से चार बूंदें लें और इसे अपने बालों की लंबाई व सिरों पर अच्छे से लगा लें। यह जादुई तेल बालों में नमी को लॉक रखता है, जिससे बाल रूखे होने से बचते हैं और बेहद मुलायम व चमकदार नजर आते हैं।
सर्दियों में बालों की देखभाल के लिए जरूरी टिप्स
– सर्दियों के दिनों में भूलकर भी बहुत गर्म पानी से बाल न धोएं। इसकी बजाय हमेशा गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें।
– बाल गीले होने पर बहुत कमजोर और नाजुक हो जाते हैं, इसलिए इन्हें ब्लो ड्रायर की जगह प्राकृतिक रूप से सूखने दें। बाल सूखने के बाद ही चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करके उन्हें सुलझाएं।
– इस मौसम में विटामिन्स और पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन जरूर करें। यह अंदर से आपकी बालों की सेहत को बेहतर बनाए रखने में बहुत मदद करता है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


