टेक टिप्स: इंस्टाग्राम की इस सेटिंग को करें ऑन, फिर कर सकेंगे…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
टेक टिप्स: इंस्टाग्राम की इस सेटिंग को करें ऑन, फिर कर सकेंगे...
टेक टिप्स: इंस्टाग्राम की इस सेटिंग को करें ऑन, फिर कर सकेंगे...

AMN. व्हाट्सएप की तरह इंस्टाग्राम को भी दुनिया में बड़ी संख्या में लोग इस्तेमाल करते हैं। आजकल इंस्टाग्राम रील्स मनोरंजन का एक लोकप्रिय माध्यम बन गया है। रील्स देखने में यूजर्स काफी समय बिताते हैं। उन्हें समय का भी पता नहीं चलता. इससे लोगों के कई जरूरी काम भी अटक जाते हैं.

आज हम आपको इंस्टाग्राम के इस बेहद शानदार फीचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप इंस्टाग्राम पर हर दिन बिताए जाने वाले समय की एक सीमा तय कर सकते हैं। निर्धारित समय समाप्त होने पर इंस्टाग्राम आपको एक रिमाइंडर देता है, जो आपको याद दिलाता है कि आपने ऐप पर कितना समय बिताया है।

ऐसे तय करें समय सीमा

इसके लिए आपको इंस्टाग्राम ऐप खोलकर अपनी प्रोफाइल पर जाना होगा।
अब आपको ऊपर दाईं ओर दिख रही तीन लाइन मेन्यू (☰) पर टैप करना है।
अब टाइम मैनेजमेंट विकल्प चुनें।
यहां आपको इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने के समय को मैनेज करने से जुड़े विकल्प दिखेंगे।
इसमें आप डेली लिमिट विकल्प का चयन करें और इंस्टाग्राम को रोजाना इस्तेमाल करने के लिए एक समय सीमा निर्धारित करें।
अपनी जरूरत के मुताबिक समय चुनने के बाद सेटिंग को सेव कर लें।
इसके बाद तय सीमा तक इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने पर एक रिमाइंडर आएगा. इससे आपको रील देखते समय समय का ध्यान रखने में मदद मिल सकती है।
यह फीचर आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगा.

पीसी:फोर्ब्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *