AMN. अब PhonePe, Google Pay, Paytm और BHIM जैसे ऐप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। खबर यह है कि अब ये यूजर्स बिना पिन डाले भी यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे। अब इन ऐप्स के लिए बायोमेट्रिक पेमेंट फीचर रोलआउट कर दिया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, NPCI ने अब PhonePe, Google Pay, Paytm और BHIM ऐप्स के लिए बायोमेट्रिक फीचर इनेबल कर दिया है। आपको बता दें कि पहले यह सुविधा केवल एंड्रॉइड पर उपलब्ध कुछ यूपीआई ऐप्स के लिए ही उपलब्ध थी।
अब इसे iPhone यूजर्स के लिए भी रोलआउट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सबसे पहले Amazon Pay और PhonePe के एंड्रॉइड ऐप्स के लिए रोलआउट किए गए इस फीचर के जरिए यूजर्स बिना पिन डाले 5,000 रुपये तक का भुगतान कर सकेंगे। एंड्रॉइड यूजर्स फिंगरप्रिंट या फेस आईडी के जरिए यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे।
पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


