AMN. रंगों का त्योहार होली अगले महीने की शुरुआत में मनाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार होली दहन 2 मार्च को और रंगोत्सव 4 मार्च को मनाया जाएगा. होली के त्योहार पर देशभर में एक अलग ही रौनक रहती है. राजस्थान के कई शहरों में होली बहुत मशहूर है. अलग-अलग शहरों में होली खेलने का अनोखा अंदाज देखने के लिए लोग यहां आते हैं।
इस त्योहार पर ढोल-नगाड़ों और रॉक म्यूजिक के बीच रंगों की बारिश होती है. अगर आप भी इस बार रंगों के इस त्योहार को खास और यादगार बनाना चाहते हैं तो हम आपको राजस्थान के कुछ शहरों की होली के बारे में बताएंगे, जहां आप इस बार होली मना सकते हैं।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में पर्यटन विभाग द्वारा विशेष होली सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जहां लोक गीत, लोक नृत्य और पारंपरिक भोजन इस त्योहार के माहौल को यादगार बनाते हैं। होली दहन सबसे पहले यहीं सिटी पैलेस में किया जाता है।
राजस्थान के पुष्कर की होली दुनिया भर में मशहूर है. अजमेर जिले के पुष्कर में होली से करीब 5 दिन पहले से ही माहौल बनना शुरू हो जाता है. यहां ढोल की थाप, डीजे म्यूजिक और देर रात तक चलने वाली रंगों की मस्ती होली के इस त्योहार को आपके लिए यादगार बना देगी। वराह घाट के आसपास होने वाले संगीत कार्यक्रम आपका दिल जीत लेंगे।
इसी कारण उदयपुर की होली प्रसिद्ध है
उदयपुर में झीलों की होली की बात ही अलग है. यहां सिटी पैलेस में राजपरिवार की मौजूदगी में होलिका दहन की परंपरा पूरी की जाती है. शाही जुलूस, पारंपरिक वेशभूषा और ऐतिहासिक माहौल के बीच होलिका दहन का नजारा देखकर आप हैरान रह जाएंगे. यहां के मेनार गांव की बारूदी होली बहुत लोकप्रिय है।
PC:hoteldekho
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


