AMN. केरल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण भी दुनिया भर में काफी मशहूर है। यहां आपको कई खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा। आज हम आपको मुन्नार के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। मुन्नार केरल का एक बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन है।
यहां दूर-दूर तक फैले सीढ़ीदार चाय के बागान, ऊंचे पहाड़ और धुंध से ढकी खूबसूरत घाटियां आपका दिल जीत लेंगी। मुन्नार को दक्षिण भारत का कश्मीर भी कहा जाता है। यहां पर्यटकों को एराविकुलम नेशनल पार्क, मट्टुपेट्टी डैम, इको पॉइंट और टी म्यूजियम आदि पर्यटन स्थलों पर जाने का मौका मिलेगा।
आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ यहां घूमने का प्लान तैयार करना चाहिए। यहां का दौरा आपके लिए यादगार साबित होगा। आपका और आपके पार्टनर का यहां बार-बार आने का मन करेगा। हर साल यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए जाते हैं।
PC:herzindagi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


