AMN. उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण दुनिया भर में मशहूर है। मार्च के महीने में बहुत से लोग यहां आना पसंद करते हैं। मार्च के महीने में भी यहां का मौसम अद्भुत रहता है। आज हम आपको यहां के दो खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं रानीखेत और उत्तरकाशी।
रानीखे उत्तराखंड के अल्मोडा जिले में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, चीड़-देवदार के जंगलों और हिमालय के मनोरम दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। समुद्र तल से लगभग 1,869 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह हिल स्टेशन प्रकृति प्रेमियों और शांतिपूर्ण छुट्टियों के लिए एक बेहतरीन जगह है।
उत्तरकाशी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। यहां आपको उत्तरकाशी मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, कुटेटी देवी मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का मौका मिलेगा। आपको आज ही यहां घूमने का प्लान बनाना चाहिए.
PC:herzindagi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


