AMN. अगर आप आने वाले दिनों में मां वैष्णो देवी के दर्शन की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। खबर यह है कि आईआरसीटीसी अब मां वैष्णो देवी टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के जरिए आप सस्ते में यह यात्रा कर सकेंगे। इसके तहत ट्रेन यात्रा, होटल में ठहरने, भोजन और मार्ग पर दर्शनीय स्थलों का आनंद लेने की पूरी व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी।
पैकेज के तहत आपको देवी मां के दर्शन के साथ-साथ जम्मू और कटरा के आसपास के धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण करने का मौका मिलेगा। आईआरसीटीसी की ओर से माता वैष्णो देवी टूर पैकेज पेश किया गया है। इसके लिए ट्रेन रविवार से गुरुवार तक हर दिन रात 8:40 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होगी.
यह सफर आप 3AC कंफर्ट क्लास में सिर्फ 6,990 रुपये में कर सकते हैं. इसके लिए आपको तीन लोगों के ग्रुप में टिकट बुक करना होगा. वहीं सिंगल ऑक्युपेंसी के लिए 10,770 रुपये खर्च करने होंगे।
PC:news18
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


