ट्रैवल टिप्स: प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर हैं वायनाड और वर्कला, बनाएं घूमने का प्लान

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
ट्रैवल टिप्स: प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर हैं वायनाड और वर्कला, बनाएं घूमने का प्लान
ट्रैवल टिप्स: प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर हैं वायनाड और वर्कला, बनाएं घूमने का प्लान

AMN. केरल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है। आज हम आपको यहां के दो खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये पर्यटन स्थल हैं वायनाड और वर्कला। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर जंगलों और झरनों के बीच खो जाना चाहते हैं तो वायनाड आपके लिए बेहतर विकल्प रहेगा।

केरल के उत्तर में स्थित यह पर्यटन स्थल ट्रेकर्स और प्रकृति प्रेमियों को बहुत पसंद आता है। यहां की एडक्कल गुफाएं प्रागैतिहासिक काल की नक्काशी के लिए प्रसिद्ध हैं। बाणासुर सागर बांध और मीनमुट्टी झरने की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी।

वर्कला देश की एकमात्र ऐसी जगह है जहां समुद्र के ठीक किनारे ऊंची-ऊंची चट्टानें मौजूद हैं। पापनासम बीच के किनारे स्थित ऊंची पहाड़ियों पर बने कैफे से आप समुद्र का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। आप यहां रेत और नीले पानी के बीच धूप सेंकने और सर्फिंग का मजा ले सकेंगे।

पीसी:ट्रिपोटो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)यात्रा युक्तियाँ(टी)वायनाड(टी)वर्कला(टी)प्राकृतिक सुंदरता(टी)हिंदी समाचार


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *