AMN. केंद्र सरकार ने अब उस प्रस्ताव को रद्द कर दिया है जिसका लगातार विरोध हो रहा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने अब स्मार्टफोन में आधार ऐप अनिवार्य करने के प्रस्ताव को वापस लेने का फैसला किया है।
सरकार के इस कदम से अब स्मार्टफोन कंपनियों के फोन में आधार ऐप प्री-इंस्टॉल करना जरूरी नहीं होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब केंद्र सरकार ने उस प्रस्ताव पर आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है जिसके तहत एप्पल, सैमसंग और अन्य स्मार्टफोन कंपनियों को अपने फोन में आधार ऐप प्री-इंस्टॉल करना जरूरी होता। सरकार के इस फैसले का स्मार्टफोन कंपनियों ने विरोध किया था.
आपको बता दें कि आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों में शामिल है। इसके अभाव में कई लोगों के काम अटक जाते हैं। ये दस्तावेज़ सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी उपयोगी हैं। देश में लगभग हर किसी के पास आधार कार्ड है।
पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


