बिहार चुनाव 2025: रणभेरी बजी, सीट बंटवारे पर गर्माई सियासत!
बिहार में विधानसभा चुनावों का शोरगुल शुरू हो चुका है, और तारीखों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों में हलचल तेज़ हो गई है। प्रदेश के दो प्रमुख राजनीतिक गठबंधन, महागठबंधन और एनडीए, सीट बंटवारे को लेकर मंथन में जुटे हैं। जहाँ एक ओर महागठबंधन में कांग्रेस और वीआईपी के बीच सीटों को लेकर अनबन की खबरें हैं, वहीं एनडीए खेमे में चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
शनिवार का दिन भी काफी हलचल भरा रहा। चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई, तो वहीं उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुँचे। भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी कोर कमेटी की बैठक आयोजित की। आज, रविवार का दिन, राजनीतिक गलियारों में विशेष महत्व रखता है, क्योंकि ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा आज शाम तक अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।
पवन सिंह का बड़ा ऐलान: चुनाव नहीं लड़ेंगे!
विधानसभा चुनावों से ठीक पहले, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर चल रही राजनीतिक अटकलों पर अब खुद उन्होंने विराम लगा दिया है। पवन सिंह ने अपने भोजपुरिया समाज को स्पष्ट कर दिया है कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे और न ही उन्होंने चुनाव लड़ने के उद्देश्य से पार्टी ज्वाइन की थी। अपने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए, उन्होंने खुद को भाजपा का एक समर्पित सिपाही बताया।
पवन सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं पवन सिंह अपने भोजपुरिया समाज से बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और ना ही मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।”
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


