ऐशन्या ने भारतीय क्रिकेटरों की चुप्पी की भी आलोचना की और उनसे पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ ही खिलाड़ियों ने बहिष्कार की बात कही है। बीसीसीआई किसी को भी खेलने के लिए मजबूर नहीं कर सकता।’’ उन्होंने यह तर्क दिया कि मैच से होने वाली आय का कुछ हिस्सा पाकिस्तान को भी मिलेगा।
उन्होंने कहा, ‘‘इस मैच से पाकिस्तान पहुंचने वाला हर एक रुपया निश्चित रूप से आतंकवाद के लिए इस्तेमाल होता है। खेलकर हम उन लोगों को मज़बूत कर रहे हैं जो हम पर हमला करते हैं।’’ उन्होंने प्रायोजकों और प्रसारकों से भी अपनी भागीदारी पर पुनर्विचार करने का आह्वान किया।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


