अर्शदीप का कहर, न्यूजीलैंड 185 पर ढेर; भारत को मिला 186 रन का लक्ष्य

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read

पहले वनडे में भारत ने अर्शदीप सिंह के चार विकेट की मदद से न्यूजीलैंड को 185 रन पर समेट दिया और जीत के लिए 186 रन का लक्ष्य हासिल करना है।

  • भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 185 रन पर समेट दिया और जीत के लिए 186 रन का लक्ष्य मिला है।
  • अर्शदीप सिंह ने 70 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि गुरनूर बरार को 3 विकेट मिले।
  • टिम सिफर्ट ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 38 रन बनाए।
  • आखिरी विकेट के लिए ब्लेयर टिकनर और जैकब डफी ने 39 रन जोड़कर टीम को 185 रन तक पहुंचाया।

भारतीय क्रिकेट टीम ने ईडन पार्क में खेले जा रहे सीरीज के पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 185 रन पर समेट दिया है। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट अर्शदीप सिंह ने लिए।

न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब, लगातार गिरते रहे विकेट

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। गेंदबाजों ने गिल के फैसले को बिल्कुल सही साबित किया। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विल यंग 9 रन बनाकर 22 के स्कोर पर पहले विकेट के रूप में आउट हुए। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला कभी नहीं रुका। कीवी टीम को कभी भी बड़ी साझेदारी नहीं मिली।

टिम सिफर्ट ने बनाए सबसे ज्यादा 38 रन

डेवॉन कोनवे की जगह टीम में शामिल किए विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सिफर्ट ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। 43 गेंदों की पारी में सिफर्ट ने 2 छक्के और 3 चौके लगाए। डेरिल मिचेल ने 41 गेंदों पर 28 और ग्लेन फिलिप्स ने 51 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी कीवी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। मिचेल को रोहित शर्मा ने रन आउट किया।

टिकनर ने आखिरी विकेट के लिए जोड़े 39 रन

एक समय 146 के स्कोर पर 9 विकेट खोकर मुश्किल में दिखी कीवी टीम के लिए ब्लेयर टिकनर संकटमोचक बनकर आए। आखिरी नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए इस खिलाड़ी ने 23 गेंदों पर 34 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 185 तक पहुंचाया। आखिरी विकेट के लिए हुई 39 रन की साझेदारी में टिकनर को डफी नाबाद 15 का भी सहयोग मिला। कीवी टीम 40.2 ओवर में 185 रन पर सिमट गई।

अर्शदीप ने लिए 4 विकेट, कंबोज और गुरनूर भी चमके

भारत की तरफ से अंशुल कंबोज ने बेहद किफायती गेंदबाजी की। कंबोज ने 10 ओवर में 2 मेडन फेंकते हुए मात्र 22 रन देकर 2 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह थोड़े महंगे रहे। अर्शदीप ने 10 ओवर में 70 रन देकर 4 विकेट लिए। गुरनूर बरार ने 9.2 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट लिए।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version