बर्थडे स्पेशल: रोहित शर्मा के नाम दर्ज हैं ये पांच बड़े रिकॉर्ड, तोड़ना आसान नहीं

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
बर्थडे स्पेशल: रोहित शर्मा के नाम दर्ज हैं ये पांच बड़े रिकॉर्ड, तोड़ना आसान नहीं
बर्थडे स्पेशल: रोहित शर्मा के नाम दर्ज हैं ये पांच बड़े रिकॉर्ड, तोड़ना आसान नहीं

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। विश्व क्रिकेट में ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित का यह 39वां जन्मदिन है। अपनी कप्तानी में आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस को पांच खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा अपने शानदार खेल के दम पर विश्व क्रिकेट में बादशाह साबित हुए हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा। आज हम आपको इन्हीं रिकॉर्ड्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

वनडे इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 173 गेंदों में 264 रनों की पारी खेली थी. यह वनडे क्रिकेट में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर था. इस पारी में उन्होंने 42 चौके लगाए.

वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। रोहित ने बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 209 रन, कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन और मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ 208 रन की पारी खेली थी.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

राहित के नाम एक विश्व कप में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने वनडे विश्व कप 2019 में 9 पारियों में 5 शतक लगाए। उनके नाम पर कुल 7 विश्व कप शतक हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के (637 छक्के) लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)जन्मदिन विशेष(टी)रिकॉर्ड्स(टी)हिंदी समाचार(टी)खेल समाचार


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *