AMN. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया में स्थित श्रीसांवलिया जी मंदिर इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. इसकी वजह है मंदिर में चढ़ाया जाने वाला प्रसाद। इस साल मंदिर में रिकॉर्ड चढ़ावा आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल (2025-26) करीब 337 करोड़ रुपये का चढ़ावा आया है. यह 34 साल में सबसे ज्यादा है.
आपको बता दें कि पिछले चार दशकों में कोई भी साल ऐसा नहीं रहा जब मंदिर में चढ़ावा कम हुआ हो. हर साल चढ़ावे की मात्रा बढ़ती गई। इसी वजह से ट्रस्ट के गठन के बाद हर महीने होने वाली मैराथन काउंटिंग के लिए खास इंतजाम किए गए हैं.
आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि मंदिर के चढ़ावे की गिनती के लिए करीब 200 लोगों का स्टाफ काम करता है। इनमें बैंक कर्मचारी और मंदिर प्रशासन के लोग शामिल हैं. हाथ से पैसे गिनने के बाद मशीनों का प्रयोग किया जाता है। श्री सांवलिया जी मंदिर में नकदी के साथ-साथ चेक, मनीऑर्डर और ऑनलाइन माध्यम से भी बड़ी मात्रा में चढ़ावा आता है।
पीसी:etvभारत
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


