फीफा विश्व कप 2026: फ्रांस के ओस्मान डेम्बेले ने विश्व कप इतिहास की दूसरी सबसे तेज हैट्रिक बनाई

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
फीफा विश्व कप 2026: फ्रांस के ओस्मान डेम्बेले ने विश्व कप इतिहास की दूसरी सबसे तेज हैट्रिक बनाई
फीफा विश्व कप 2026: फ्रांस के ओस्मान डेम्बेले ने विश्व कप इतिहास की दूसरी सबसे तेज हैट्रिक बनाई

AMN. फ्रांस के स्टार फॉरवर्ड ओस्मान डेम्बेले ने फीफा विश्व कप 2026 में एक अद्भुत कारनामा किया। डेम्बेले ने नॉर्वे के खिलाफ खेले गए मैच में मैदान पर कदम रखते ही तहलका मचा दिया और इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया। उन्होंने महज 32 मिनट में लगातार तीन गोल करके विश्व कप इतिहास की दूसरी सबसे तेज हैट्रिक बनाई।

मैच शुरू होने के कुछ ही मिनटों के भीतर डेम्बेले ने अपने दाहिने पैर के सटीक शॉट से पहला गोल किया, जिसके ठीक 14 मिनट बाद उन्होंने विपक्षी डिफेंस को मात देते हुए दूसरा गोल किया. इसके बाद उन्होंने 32वें मिनट में तीसरा गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की.

डेम्बेले का यह धमाका इसलिए भी खास है क्योंकि वर्ल्ड कप के इतिहास में उनसे तेज हैट्रिक बनाने का रिकॉर्ड सिर्फ ऑस्ट्रिया के एरिच प्रोबस्ट के नाम है, जिन्होंने आज से ठीक 72 साल पहले चेकोस्लोवाकिया के खिलाफ महज 24 मिनट में यह उपलब्धि हासिल की थी.

पीसी-टीवी9


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *