स्पोर्ट्स डेस्क. आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल की भी घोषणा कर दी गई है. इस टूर्नामेंट में भी दर्शकों को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप इस साल 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में होगा, जिसमें 12 टीमें हिस्सा लेंगी. इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है.
ग्रुप 1 में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड को शामिल किया गया है। जबकि ग्रुप 2 में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड शामिल हैं। लीग स्टेज में ही भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा. भारतीय टीम के ग्रुप को ग्रुप ऑफ डेथ कहा जा रहा है.
पाकिस्तान भी बड़े मंच पर उलटफेर करने की क्षमता रखता है. इस विश्व कप की शुरुआत 13 जून को एजबेस्टन में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच से होगी. टूर्नामेंट का फाइनल 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
PC:thehindu
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)टी20 वर्ल्ड कप(टी)महिला
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


