स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज लखनऊ में खेला जा रहा है. एकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कप्तान शुबमन गिल ने तूफानी शतकीय पारी खेलकर भारत के बड़े स्कोर की नींव रखी है.
शुबमन गिल ने अपने वनडे करियर का 9वां शतक लगाया. गिल की इस शतकीय पारी के दम पर भारत ने केवल 33.1 ओवर में दो विकेट खोकर 249 रन बना लिए हैं. पारी के दौरान गिल ने अपने वनडे करियर के तीन हजार रन भी पूरे किये. आज यह उपलब्धि हासिल करने के लिए उन्हें केवल 11 रनों की जरूरत थी. गिल 103 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. उन्होंने 77 गेंदों में अपना शतक बनाया.
मैच में शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने तीसरे विकेट के लिए 153 रन की साझेदारी की. इशान किशन भी रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. बतौर कप्तान गिल का यह पहला वनडे शतक है.
पीसी:क्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


