IND vs AFG: रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, उमरजई ने बनाया ये रिकॉर्ड

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
IND vs AFG: रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, उमरजई ने बनाया ये रिकॉर्ड
IND vs AFG: रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, उमरजई ने बनाया ये रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज चेन्नई में खेला जा रहा है. प्रसिद्ध कृष्णा (चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान की आधी टीम को पवेलियन वापस भेज दिया है. मैच में बेहतरीन फील्डिंग के दम पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है.

भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान को लगातार 4 झटके दिए। भारत के लिए पहले 3 कैच रोहित शर्मा ने लिए. इसके साथ ही रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा की जोड़ी एक एलीट क्लब में जगह बनाने में सफल रही. भारतीय वनडे इतिहास में तीन बार किसी वनडे मैच में किसी फील्डर ने गेंदबाज की गेंदों पर 3 कैच लपके हैं। इससे पहले 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में शिखर धवन ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर तीन कैच लिए थे और 2004 में जिम्बाब्वे के खिलाफ पर्थ में वीवीएस लक्ष्मण ने इरफान पठान की गेंद पर तीन कैच लिए थे. अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने इतिहास रचा.

वह अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले क्रिकेटर बन गए। अजमतुल्लाह उमरजई ने 56 गेंद खेलकर 50 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 2 छक्के लगाए. कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी 88 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. खबर लिखे जाने तक अफगानिस्तान ने पांच विकेट खोकर 195 रन बना लिए हैं।

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *