स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शनिवार से शुरू होने जा रही है. इस सीरीज में हमें विराट कोहली और हार्दिक पंड्या का जादू देखने को नहीं मिलेगा, जो चोट के कारण बाहर हैं.
हालांकि, सीरीज में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका होगा. अगर रोहित शर्मा सीरीज के पहले दो वनडे मैच खेलेंगे तो अमरनाथ का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. रोहित शर्मा की उम्र फिलहाल 39 साल और 42 दिन है और अगर वह दोनों मैच खेलते हैं तो वह भारतीय टीम के लिए वनडे फॉर्मेट में मैच खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे.
फिलहाल यह रिकॉर्ड मोहिंदर अमरनाथ के नाम है, जो 1983 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे। उनके नाम साल 1989 में 39 साल और 44 दिन की उम्र में वनडे मैच खेलने की उपलब्धि है. अब रोहित के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का पूरा मौका है.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


