AMN. भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज शाम 6 बजे बेलफास्ट में खेला जाएगा. यह श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टी20 टीम के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी। इसके साथ ही टीम 2028 ओलंपिक गेम्स और टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर देगी.
यह सीरीज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के चयन के कारण भी खास है. वह 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए चुने गए सबसे कम उम्र के क्रिकेटर हैं। वैभव आज अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं.
वैभव के पास सबसे कम उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने का मौका है। अगर वैभव को डेब्यू कैप मिलती है तो वह महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा (15 साल 239 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था.
पीसी- दैनिक भास्कर
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


