IND vs NZ: सूर्यकुमार के पास आज ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका, रोहित और कोहली ही कर सकते हैं ऐसा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
IND vs NZ: सूर्यकुमार के पास आज ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका, रोहित और कोहली ही कर सकते हैं ऐसा
IND vs NZ: सूर्यकुमार के पास आज ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका, रोहित और कोहली ही कर सकते हैं ऐसा

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज खेले जाने वाले चौथे टी20 मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करने का मौका होगा. विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में सूर्यकुमार यादव की नजर अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने पर होगी.

क्रिकेट के इस फॉर्मेट में भारत की ओर से अब तक सिर्फ रोहित शर्मा और विराट कोहली ही यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर पाए हैं. आज होने वाले चौथे टी20 मैच में 41 रन बनाते ही कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने तीन हजार रन पूरे कर लेंगे.

उन्होंने टीम इंडिया के लिए 102 टी20 मैचों में 2959 रन बनाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 117 रन रहा है. सूर्य ने टी20 में 4 शतक और 23 अर्धशतक लगाए हैं. राेहित शर्मा ने 159 मैच में 4231 रन और विराट कोहली ने 125 मैच में 4188 रन बनाये हैं.

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *