स्पोर्ट्स डेस्क. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भले ही भारतीय टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस मैच में विराट कोहली अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज करने में सफल रहे। विराट कोहली ने एक बार फिर हमवतन सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
मैच में 1 रन बनाते ही विराट कोहली सचिन को पीछे छोड़कर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने इस टीम के खिलाफ 42 वनडे मैचों में 1750 रन बनाए थे. तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले विराट कोहली को सचिन की बराबरी करने के लिए 93 रनों की जरूरत थी.
विराट कोहली ने वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में 93 रन बनाकर इस मामले में सचिन की बराबरी कर ली. उन्होंने राजकोट में पहला रन बनाते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 वनडे मैचों में कुल 1773 रन बनाए हैं.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


