AMN. राजस्थान रॉयल्स आईपीएल के फाइनल में नहीं पहुंच पाई और गुजरात से हारकर बाहर हो गई. शुक्रवार को खेले गए राजस्थान और गुजरात के बीच मैच में वैभव सूर्यवंशी की किस्मत ने एक बार फिर उन्हें धोखा दे दिया और एलिमिनेटर के बाद दूसरे क्वालीफायर में वह शतक के करीब पहुंचकर 96 रन पर आउट हो गए।
गुजरात के खिलाफ खेली गई इस पारी के दौरान वैभव इस लीग में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने साईं सुदर्शन का ये रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. वैभव ने आईपीएल में अपने 1000 रन सिर्फ 23 पारियों में पूरे किए और अब वह इस लीग में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव ने साई सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने महज 25 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रजत पाटीदार हैं जिन्होंने 30 पारियों में ऐसा किया था.
आईपीएल में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
23वीं पारी – वैभव सूर्यवंशी
25वीं पारी – साई सुदर्शन
30वीं पारी – रजत पाटीदार
31 पारियां – सचिन तेंदुलकर
31 पारी- ऋतुराज गायकवाड़
33 पारी-तिलक वर्मा
34 पारी-सुरेश रैना
34 पारी- यशस्वी जयसवाल
pc-espncricinfo.com
(टैग्सटूट्रांसलेट)वैभव सूर्यवंशी(टी)साई सुदर्शन(टी)जीटी बनाम आरआर(टी)आरआर बनाम जीटी(टी)आईपीएल 2026(टी)वैभव आईपीएल रिकॉर्ड्स(टी)राजस्थान रॉयल्स
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
