आईपीएल 2026: विराट कोहली ने अब इस दिग्गज को पीछे छोड़ बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
आईपीएल 2026: विराट कोहली ने अब इस दिग्गज को पीछे छोड़ बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क. शुक्रवार को खेले गए आईपीएल 2026 के मैच में भले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लीग स्टेज के आखिरी मैच में विराट कोहली सिर्फ 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

हालांकि, इससे पहले उन्होंने एक ऐसा कारनामा किया, जिससे उनके नाम टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. अब यह दिग्गज भारतीय क्रिकेटर टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 50 या उससे ज्यादा रनों की साझेदारी के मामले में पहले नंबर पर आ गया है.

आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में वेंकटेश अय्यर के साथ पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। इसके साथ ही वह टी20 फॉर्मेट में बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा बार 50 प्लस रन की साझेदारी का हिस्सा बनने वाले क्रिकेटर बन गए हैं. विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में 211वीं 50 प्लस रन की साझेदारी कर इंग्लैंड के खिलाड़ी एलेक्स हेल्स को पीछे छोड़ दिया है.

एलेक्स हेल्स ने ऐसा 210 बार किया है

एलेक्स हेल्स ने टी20 क्रिकेट में ऐसा 210 बार किया है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 200 बार ये बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. विराट कोहली का आईपीएल 2026 सीजन में अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है. उन्होंने 14 मैचों में 50.63 की बेहतरीन औसत से 557 रन बनाए हैं.

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version