स्पोर्ट्स डेस्क. जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है. सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने स्टार खिलाड़ियों से सजी बंगाल की टीम को हराया. चौथी पारी में जीत दर्ज करने के लिए 126 रनों का लक्ष्य रखा गया था, जिसे जम्मू-कश्मीर ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया.
इस तरह जम्मू-कश्मीर ने 6 विकेट से मैच जीत लिया और पहली बार रणजी ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली. मैच में जम्मू-कश्मीर के लिए आकिब नबी ने नौ विकेट लिए हैं. इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. उन्हें लगातार दूसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
बंगाल के खिलाफ मैच में उन्होंने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में चार विकेट लिए. जम्मू-कश्मीर की ओर से अब्दुल समद ने पहली पारी में 82 और दूसरी पारी में नाबाद 30 रन बनाए थे. सुदीप कुमार घरामी की 146 रनों की शानदार पारी के दम पर बंगाल की टीम पहली पारी में 328 रन बनाने में सफल रही.
मोहम्मद शमी ने एक पारी में आठ विकेट लिए
मोहम्मद शमी (आठ विकेट) की कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने जम्मू-कश्मीर की टीम पहली पारी में 302 रन ही बना सकी. पहली पारी में बंगाल को सिर्फ 26 रनों की बढ़त मिली. दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और बंगाल की पूरी टीम को महज 99 रनों पर रोक दिया. उसकी तरफ से आकिब नबी और सुनील कुमार ने चार-चार विकेट लिए.
इससे जम्मू-कश्मीर को सिर्फ 126 रन का लक्ष्य मिला. जिसे उसने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. फाइनल में जम्मू-कश्मीर का मुकाबला कर्नाटक से होने की उम्मीद है। उत्तराखंड के खिलाफ मैच में कर्नाटक ने पहली पारी में बढ़त ले ली. इस मैच के ड्रॉ होने की संभावना है.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)जम्मू और कश्मीर(टी)रणजी ट्रॉफी फाइनल(टी)हिंदी समाचार(टी)खेल समाचार(टी)क्रिकेट समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
