स्पोर्ट्स डेस्क. पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ भी अब टीम के मालिक बन गए हैं। अब राहुल द्रविड़ यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) में डबलिन गार्डियंस टीम के मालिक बन गए हैं। यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग के लिए इसकी घोषणा की गई है.
इसके साथ ही लीग ने 2026 में बहुप्रतीक्षित लॉन्च से पहले अपनी छह फ्रेंचाइजी के साथ अनुबंध पूरा कर लिया। डबलिन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में राहुल द्रविड़ को आधिकारिक तौर पर डबलिन फ्रेंचाइजी के मालिक के रूप में पेश किया गया। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर आर अश्विन को गार्डियंस टीम की कप्तानी सौंपी गई है। टीम बेलफास्ट, एडिनबर्ग, ग्लासगो, रॉटरडैम और एम्स्टर्डम की टीमों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेगी। यूरोपीय टी-20 प्रीमियर लीग
मिचेल मार्श, टिम डेविड, मिचेल सैंटनर, लियाम लिविंगस्टोन, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस, हेनरिक क्लासेन समेत कई अंतरराष्ट्रीय सितारे नजर आ सकते हैं। टूर्नामेंट का पहला संस्करण 26 अगस्त से 20 सितंबर के बीच खेला जाएगा।
PC:indiatv
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


