वाराणसी के इस होटल में होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
वाराणसी के इस होटल में होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी.
वाराणसी के इस होटल में होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी.

स्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल 2026 के बीच में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ वाराणसी बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। यहां उन्होंने गंगा आरती में हिस्सा लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, केकेआर के उपकप्तान रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज मंगलवार को वाराणसी पहुंचीं.

प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। इसके साथ ही उनकी शादी की चर्चा एक बार फिर शुरू हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिंकू और प्रिया जून के पहले हफ्ते में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी वाराणसी के होटल ताज में हो सकती है.

वाराणसी यात्रा के दौरान दोनों होटल ताज में रुके थे। माना जा रहा है कि दोनों इसी होटल में शादी कर सकते हैं. खबरों की मानें तो दोनों ने इस होटल में शादी की तैयारियों का जायजा भी लिया है. रिंकू सिंह ने भारत के लिए वनडे और टी20 में डेब्यू किया है. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 2 वनडे और 45 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.

पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *